IPC पर कुलियों की हड़तालः कस्टम विभाग को 10 करोड़ के रैवेन्यू का नुक्सान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 09:38 AM

collision strike on ipc

अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर स्थित आई.सी.पी. पर कुलियों की हड़ताल से जहां करोड़ों रुपए का सामान पाकिस्तानी आई.सी.पी. में फंसा हुआ है वहीं कस्टम विभाग को भी 10 करोड़ से ज्यादा के रैवेन्यू का नुक्सान हुआ है।

अमृतसर (नीरज): अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर स्थित आई.सी.पी. पर कुलियों की हड़ताल से जहां करोड़ों रुपए का सामान पाकिस्तानी आई.सी.पी. में फंसा हुआ है वहीं कस्टम विभाग को भी 10 करोड़ से ज्यादा के रैवेन्यू का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार इस समय पाकिस्तानी आई.सी.पी. में लगभग 800 ट्रक खड़े हैं जिनको भारतीय आई.सी.पी. में जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है क्योंकि आई.सी.पी. में कुलियों की हड़ताल जारी है। अधिकांश ट्रक पाकिस्तानी सीमैंट, जिप्सम, रॉक साल्ट, छुहारों व ड्राईफ्रूट के हैं। इन वस्तुओं के आयात पर कस्टम विभाग को ड्यूटी व आई.जी.एस.टी. के रूप में रैवेन्यू आता है। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान से पाकिस्तानी आई.सी.पी. पर आए ट्रक अब वापिस लौटना शुरू हो गए हैं क्योंकि इनमें रखा माल खराब हो सकता है। छुहारों व ड्राईफ्रूट खराब होने की संभावना बनी रहती है।

पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान का ड्राईफ्रूट आयात करने वाले व्यापारियों ने बताया कि लगभग 2000 कि.मी. का सफर तय करके अफगानिस्तान के ट्रक पाकिस्तानी आई.सी.पी. में आते हैं लेकिन अपनी आई.सी.पी. में हड़ताल होने के कारण इन ट्रकों को लंबी कतारों में खड़ा किया गया है और अब तो पाकिस्तानी आई.सी.पी. में भी खाली जगह नहीं है। सी.डब्ल्यू.सी. के अधिकारी छठे दिन भी कुलियों के साथ सहमति बनाने में असफल रहे जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डिप्टी कमिश्नर कस्टम बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने कहा कि विभाग कुलियों को आई.सी.पी. में आने से रोक नहीं रहा है। लेबर के कर्मचारी पहले की भांति आई.सी.पी. में आ-जा सकते हैं, उनको विभाग नहीं रोकेगा।

आई.सी.पी. में हिंसा का खतरा, डी.सी. ने दिए सुरक्षा के आदेश
कुलियों द्वारा की जा रही हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस संबंध में आई.सी.पी. के प्रबंधकों ने डी.सी. कमलदीप सिंह संघा को लिखित पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है क्योंकि हड़ताली लेबर उपद्रव कर सकती है। इस संबंध में डी.सी. ने एस.एस.पी. देहाती को आई.सी.पी. की सुरक्षा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एस.डी.एम. अमृतसर (टू) को मामले की जांच करने के लिए आदेश दे दिए हैं ताकि आई.सी.पी. पर किसी प्रकार का उपद्रव न हो।

डी.सी. ने बताया कि आई.सी.पी. अटारी एक अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट है जहां पाकिस्तान व अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ आयात-निर्यात किया जाता है। आई.सी.पी. पर माहौल खराब होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब होती है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेबर की सभी जायज मांगों को पूरा किया जा रहा है, कानून व्यवस्था के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!