पंजाब में रेत खदान घोटाले की जांच कराए मुख्यमंत्री: मनोरंजन कालिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 03:53 AM

cm seeks inquiry into sand quarry scam in punjab

भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने का नारा देकर सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ...

लुधियाना(गुप्ता): भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने का नारा देकर सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटें पडऩे शुरू हो गए हैं। भाजपा ने राज्य की रेत खदानों में हो रहे घोटाले की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से जांच कराने की मांग की है। 

वीरवार को लुधियाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता मनोरंजन कालिया ने कहा कि माइङ्क्षनग का मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है और पंजाब पावर एंड इरीगेशन मंत्री राणा गुरजीत सिंह की कम्पनी राणा शुगर के कर्मचारियों को करोड़ों रुपए की रेत खदानें देने से स्थिति संदिग्ध हो गई है। खदानों के बोलीदाताओं के मैदान से हटने से लग रहा है कि उन पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव है, जिससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है। 

कालिया ने बताया कि मोदी सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री पंजाब का दौरा करेंगे जिसके तहत केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत लुधियाना में 12 जून को आएंगे व मोदी सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों के जश्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। कालिया ने कहा कि आज चीन भी मानता है कि भारत की उन्नति बेशुमार हुई है। मोदी सरकार ने सबसे बड़े टैक्स सुधार सिस्टम के रूप में जी.एस.टी. को लागू किया है। 

कालिया ने कहा कि लुधियाना भाजपा में किसी प्रकार की फूट नहीं है और पार्टी मजबूत रूप से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ेगी। पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई विरासते खालसा व अन्य यादगारों को सफेद हाथी बताने वाले कांग्रेस के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू को पता होना चाहिए कि इन यादगारों के माध्यम से पंजाब के इतिहास व बिरसे को संभालने की कोशिश की गई है। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अनिल सरीन, जीवन गुप्ता, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, कार्यकारिणी सदस्य अरुणेश मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष परमिन्द्र मेहता, महामंत्री जतिन्द्र मित्तल, रजनीश धीमान, रविन्द्र कपलिश, डा. सतीश आदि उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!