केजरीवाल की CM दावेदारी पर कांग्रेस और अकाली दल ने 'Twitter' पर बोला हमला

Edited By Updated: 11 Jan, 2017 02:20 AM

cm kejriwal candidature congress and sad twitter the said attack

केजरीवाल के पंजाब के सी.एम. की दावेदारी से संबंधित दिए गए मनीष सिसौदिया....

जालंधर(डैस्क इनपुट): केजरीवाल के पंजाब के सी.एम. की दावेदारी से संबंधित दिए गए मनीष सिसौदिया के बयान पर कांग्रेस और अकाली दल के दिग्गजों ने मंगलवार को ‘आप’ के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर हमला बोला। कांग्रेस की तरफ से कैप्टन अमरेंद्र सिंह, अकाली दल से उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने ट्विटर हैंडल पर सिसौदिया के बयान पर कई पोस्ट डालकर केजरीवाल के एक्सपोज होने की बात कही। 

 

कैप्टन का ट्वीट 
‘एक महीने के बाद अरविंद केजरीवाल की महत्वाकांक्षा उजागर हुई है। यह क्या डरपोक आदमी है? इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? 

 

सुखबीर बोले  
‘अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में पेश करने से सिसौदिया ने ‘आप’ के प्लान को एक्सपोज कर दिया है। ‘आप’ ने साबित कर दिया है कि उसे पंजाबियों पर विश्वास नहीं है। सिसौदिया के बयान से यह भी साबित हुआ है कि छोटेपुर को अरविंद केजरीवाल के लिए रास्ता साफ करने हेतु मैदान में धकेला गया था।’

 

‘बिल्ली बैग से बाहर आ गई है। मौजूदा घटनाक्रम से साबित हो गया है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह कर रहा है। पहले केजरीवाल ने कहा था कि पंजाबी ही मुख्यमंत्री बनेगा और अब इस यू-टर्न के मायने क्या हैं? हरियाणवी केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से एस.वाई.एल. के मुद्दे का क्या होगा?’  

 

हरसिमरत का बयान 
‘एक सनकी नियंत्रक अरविंद केजरीवाल ने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए दिल्ली बर्बाद कर दी।

 

कांग्रेस का ट्विट

‘अगर अरविंद केजरीवाल का द्वेष पूर्ण डिजाइन सफल हो जाता है तो ऐसा पहली दफा होगा जब हरियाणवी सी.एम. पर पंजाब के चुनाव संपन्न होंगे। भगवान ही बचाए पंजाब को।’
       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!