मुख्यमंत्री ने विधायक अजैब सिंह भट्टी को डिप्टी स्पीकर बनने पर दी बधाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 04:32 PM

cm felicitates bhatti on his elevation as deputy speaker

पंजाब के मुख्यमंत्री और सदन के नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने  मलोट से अपनी पार्टी के विधायक अजैब सिंह भट्टी को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने जानें पर बधाई दी।

चंडीगड़ :पंजाब के मुख्यमंत्री और सदन के नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने  मलोट से अपनी पार्टी के विधायक अजैब सिंह भट्टी को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने जानें पर बधाई दी।
        

श्री भट्टी को मुबारकबाद देते मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भट्टी का प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव  इस पवित्र पद की शान बढ़ाएगा। कैप्टन ने कहा कि राजनीति भट्टी के खून में है जो उन्हें अपने पिता स्व. स. अर्जन सिंह से विरासत में मिली है जिन्होंने साल 1957 में निहाल सिंह वाला के समकालीन सांझे हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
        

सिंह ने कहा कि श्री भट्टी को सादगी और बेबाक स्वभाव के तौर पर जाना जाता है, जो लोगों खास कर समाज के कमजोर वर्गों की भलाई के लिए डट कर काम रखने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा उन्हें पूरा भरोसा है कि श्री भट्टी डिप्टी स्पीकर के पद  का सम्मान बढ़ाएंगे।

 
लगातार तीसरी बार विधायक बने श्री भट्टी ने साल 2007 और 2012 में भुच्चो विधानसभा हलका और साल 2017 में मलोट विधानसभा हलके से जीत हासिल की।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!