देश के सबसे वृद्ध और तीसरे अमीर मुख्यमंत्री हैं कै. अमरेंद्र सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 04:33 PM

cm captan amrindra singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह देश के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री हैं। जबकि सम्पति के मामलों में वह तीसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन पर 4 मामले दर्ज हैं। यह दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ए.डी.आर.) की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में...

जालंधर(वेब डैस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह देश के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री हैं। जबकि सम्पति के मामलों में वह तीसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन पर 4 मामले दर्ज हैं। यह दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ए.डी.आर.) की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में किया गया है। 

29 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्रियों में पंजाब के 74 साल के मुख्यमंत्री के बाद केरल के पिनाराई विजयन (72) और मिजोरम के 71 साल के मुख्यमंत्री लाल थानावाला का नाम आता है। इसी तरह अरुणाचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (35) देश के सबसे नौजवान मुख्यमंत्री हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस (44) और तीसरे नंबर पर यूपी के योगी अदित्यानाथ (45) हैं। ए.डी.आर. की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि देश में 100 करोड़ से भी अधिक चल-अचल सम्पित वाले सिर्फ 2 मुख्यमंत्री हैं। जिन में पहले नंबर पर आंध्र प्रदेश के चंद्र बाबू नायडू और अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे नंबर पर हैं। 

जबकि 10 से 50 करोड़ की सम्पति वाले 6 मुख्यमंत्री हैं, जिनमें सबसे पहले नंबर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का नाम आता है, जिन की कुल सम्पति 48,31,71,009 रुपए है। इसी तरह सबसे कम सम्पति त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार के पास है, जिनके पास 24,63,195 रुपए की चल और 2,20,000 रुपए की अचल सम्पति है। रिपोर्ट मुताबिक सबसे कम सम्पति वाले मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम आता है, जिनके पास 30,45,013 रुपए की चल सम्पति तो है परन्तु किसी तरह की कोई अचल सम्पति नहीं है। इसी तरह देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश के तीन मुख्यमंत्री 12वीं के पास हैं। देश के 12 मुख्यमंत्रियों ने ग्रेजुएशन, 10 ने प्रोफेशनल ग्रेजुएशन, 5 पोस्ट ग्रेजुएशन और सिर्फ एक के पास डॉक्टरेट की डिग्री है। क्राइम रिकार्ड के मामलों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले नंबर पर हैं, जिन पर कुल 22 मामले दर्ज हैं। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का नाम आता है। इन पर कुल 11 मामले दर्ज हैं। झारखंड के रघुबर दास पर 8, पंजाब के कैप्टन अमरेंद्र सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ पर 4-4 मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!