Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 09:58 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह कल लंदन की आठ दिवसीय निजी ...
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह कल लंदन की आठ दिवसीय निजी यात्रा पर रवाना होंगे। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह अमरेंद्र का पहला विदेश दौरा होगा।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने आज कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कल एक निजी यात्रा पर लंदन के लिए रवाना होंगे। वह 15 सितंबर को लौटेंगे।’’ वह लंदन में कुछ समारोहों में शामिल हो सकते हैं और अपनी एक पुस्तक के विमोचन में भी भाग ले सकते हैं।