Edited By Updated: 17 Jan, 2017 10:32 AM
गांव लंबी में सोमवार को मुख्यमंत्री को काली झंडियां दिखाने वाले 27 आर.एम.पी. डाक्टर पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। प्रधान मनजिन्द्र सरां ने कहा कि अकाली दल द्वारा उनकी मांगें मानना तो दूर बल्कि उनके साथियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। गुरमीत सिंह...
लंबी (स.ह.): गांव लंबी में सोमवार को मुख्यमंत्री को काली झंडियां दिखाने वाले 27 आर.एम.पी. डाक्टर पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। प्रधान मनजिन्द्र सरां ने कहा कि अकाली दल द्वारा उनकी मांगें मानना तो दूर बल्कि उनके साथियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। गुरमीत सिंह राजा चनू ने कहा कि उनके आर.एम.पी. डा. हरपाल सिंह के पोल्ट्री फार्म की इमारत का मुआवजा नहीं दिया गया।
एक और आर.एम.पी. डा. बलकरन सिंह की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई परन्तु सरकार की तरफ से इलाज दौरान दी जाने वाली राशि अभी तक नहीं दी गई। आर.एम.पी. डाक्टरों को लंबी व मलोट सदर थाने में लाया गया। वहीं एस.एच.ओ. परविंकल ग्रेवाल ने यहां आए पत्रकारों को डाक्टरों से बात तक नहीं करने दी। इस मामले में डी.एस.पी. सुलक्खण सिंह का कहना है कि इन डाक्टरों को मुख्यमंत्री की चुनाव रैली में खलल डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।