भगवंत मान का सी.एम.बादल पर अारोप,खास लोगों को बांटे पैसे

Edited By Updated: 15 Feb, 2017 01:19 PM

cm badal spent rs 261 crore on funds

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने हलका लंबी में बीते 10 वर्षों में 600 से अधिक संगत दर्शन प्रोगराम किए जिसपर करीब 261 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

भटिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने हलका लंबी में बीते 10 वर्षों में 600 से अधिक संगत दर्शन प्रोगराम किए जिसपर करीब 261 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

आर.टी.अाई. के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने साल 2007 से दिसंबर 2016 तक हलका लंबी में 618 संगत दर्शन  किए हैं। इन प्रोगरामों के लिए इस्तेमाल की गई सरकारी मशीनरी और अन्य प्रबंधों पर करीब 31 करोड़ रुपए अलग से खर्चा आया है। 

साल 2007-2012 दौरान मुख्यमंत्री के लंबी में 306 संगत दर्शन प्रोगराम हुए, जिनमें 93 करोड़ रुपए बांटे गए। इस तरह साल 2012 -2017 दौरान मुख्यमंत्री ने इस हलके में 312 प्रोगराम किए, जिनमें 168.77 करोड़ रुपए बांटे गए। हलके के गांव कंगणखेड़ा को बीते पांच वर्षों में संगत दर्शन प्रोगरामों में 6.02 करोड़ रुपए जबकि लाल खेड़ा (पश्चिमी) को 4.60 करोड़ के फंड मिले। 

केंद्रीय और राज्य स्कीमों के जो फंड हलका लंबी को मिले, वह इससे अलग हैं। मुख्यमंत्री ने अपने जद्दी गांव बादल में इस समय दौरान आठ संगत दर्शन प्रोगरामों में 7.53 करोड़ रुपए के फंड दिए। संसद मैंबर भगवंत मान ने अारोप लगाया है कि हलका लंबी में खास लोगों पर पैसा लुटाया गया  क्योंकि इतना पैसा देने के बावजूद हलके  में आम लोगों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है।

शिरोमणि अकाली दल के वक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि यदि श्री बादल अपने हलके में रुटीन में भी जाते हैं तो भी संगत दर्शन का नाम दे दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!