Edited By Updated: 23 Mar, 2017 10:01 AM
चुनाव प्रचार दौरान चुनावी वादे कर हर पार्टी अागे निकलने की होड़ में थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब कांग्रेस अकाली सरकार से अागे निकलना चाहती है।
चंडीगढ़ः चुनाव प्रचार दौरान चुनावी वादे कर हर पार्टी अागे निकलने की होड़ में थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब कांग्रेस अकाली सरकार से अागे निकलना चाहती है।
सी.एम.ऑफिस में पॉलिटिकल नियुक्तियां करने के मामले में कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार का खर्च कम करने का दावा करने वाले कैप्टन अमरेंद्र अब तक 13 नियुक्तियां कर चुके हैं। बादल ने 9 ओ.एस.डी. लगाए थे।
वहीं कैप्टन अब तक 13 नियुक्तियां कर चुके हैं। कैप्टन ने बुधवार को पांच ओ.एस.डी. लगाए। इनमें गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, जगदीप सिंह सिद्धू, संदीप सिंह बराड़, दमनजीत मोही व अंकित बंसल हैं। उन्होंने मंगलवार को भी नियुक्तियां की थी। इनमें सलाहकार तेजिंदर सिंह शेरगिल, मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, करण पाल सेखों को पॉलिटिकल सेक्रेटरी और विमल सुंबली को प्रेस सेक्रेटरी लगाया गया था।