देश भर में GST को लेकर सड़कों पर उतरे कपड़ा व्यापारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 03:48 PM

cloth traders protest against gst

देश भर में जी.एस.टी. को लेकर आज  कपड़ा व्यापारियों ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया।  इसी कड़ी में  पटियाला के कपड़ा व्यापारियों  ने  शेरे पंजाब मार्कीट में अपनी दुकाने बंद कर इस बिल का विरोध किया।

चंडीगढ़ः जी.एस.टी. को लेकर आज  कपड़ा व्यापारियों ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया।  इसी कड़ी में  पटियाला के कपड़ा व्यापारियों  ने  शेरे पंजाब मार्कीट में अपनी दुकाने बंद कर इस बिल का विरोध किया। 

 

कपड़ा व्यापारियों के अनुसार पूरे पटियाले  में कपड़े का काम करने वाले व्यापारियों  ने कपड़े पर लगने वाले  जी.एस.टी. टैक्स के खिलाफ रोष स्वरूप अपनी दुकाने बंद रखीं। व्यापारियों का कहना है कि आजादी के बाद  किसी भी कपड़े पर कोई टैक्स नहीं लगा था लेकिन जी.एस.टी. के लगने से कपड़ा आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगा। छोटा दुकानदार खत्म हो जाएगा। इसी कारन आज देश भर में कपड़ा व्यापारी हड़ताल पर हैं और वह किसी भी कीमत पर जी.एस.टी. को कपड़े पर लागु नहीं होने देंगे।

 

जालंधर, अमृतसर, भटिंडा, लुधियाना, पटियाला समेत राज्यभर में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जी.एस.टी. लागू करके व्यापारियों का नुक्सान करने पर तुली है जिसे वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!