Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 04:05 PM
फाजिल्का उपमंडल के गांव कंध वाला हाजर खां में उपलों को लेकर महिलाओं के बीच हुए झगड़े में एक महिला सहित 4 व्यक्ति घायल हो
फाजिल्का(नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव कंध वाला हाजर खां में उपलों को लेकर महिलाओं के बीच हुए झगड़े में एक महिला सहित 4 व्यक्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुरजीत सिंह (50) वासी गांव कंध वाला हाजर खां ने बताया कि गत सायं उसके व पड़ोसी महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
एक बार तो झगड़ा समाप्त हो गया लेकिन आज प्रात: लगभग 8 बजे जब वह अपने कार्य पर जा रहा था तो उक्त पड़ोसी महिलाओं व पुरुषों ने उसके साथ रंजिश के चलते मारपीट की। जिस कारण उसके सिर व शरीर के अन्य भागों पर चोटें आई हैं। दूसरी ओर इसी झगड़े में घायल हरमेश सिंह (25) वासी गांव कंध वाला हाजर खां ने बताया कि उसके व उनके पड़ोसियों के बीच एक संयुक्त दीवार है और गत सायं उसके व पड़ोसी महिलाओं के बीच उपलों को लेकर झगड़ा हुआ था।
उसने बताया कि एक बार तो झगड़ा समाप्त हो गया लेकिन आज प्रात: जब वह अपने कार्य पर जा रहा था तो उक्त पड़ोसी महिलाओं व पुरुषों ने उसके साथ रंजिश के चलते मारपीट की। जब उसके पिता कश्मीर सिंह व बहन दविन्द्र कौर ने झगड़े में बीच बचाव का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें भी पीट डाला। जिस कारण तीनों को चोटें आई हैं।