Edited By Updated: 24 May, 2017 10:41 AM
अस्पताल रोड पर रेहड़ी लगाने का मामला दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है और आज एक रेहड़ी वाले ने उक्त मार्ग पर रेहड़ी लगाने को लेकर जमकर हुड़दंग किया।
रूपनगर(विजय): अस्पताल रोड पर रेहड़ी लगाने का मामला दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है और आज एक रेहड़ी वाले ने उक्त मार्ग पर रेहड़ी लगाने को लेकर जमकर हुड़दंग किया। यहां तक मामला दुकानदारों से मारपीट तक पहुंच गया।
वर्णनीय है कि अस्तपाल रोड पर आज एक सेब की रेहड़ी लगाने वाले ने पहले पंजाब सिंध एंड बैंक के ए.टी.एम. के पास रेहड़ी लगाई। जब उसे वहां से रोका गया तो उसने हुड़दंग शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अस्पताल रोड पर रेहड़ी लगाना शुरू कर दी और एक दुकानदार के साथ जमकर लात घुसे चले, जिसमें लोहे के खोंचे तक चल पड़े। समय रहते लोगों ने बीच-बचाव न किया होता तो यह लड़ाई जानलेवा हो सकती थी।
वहीं मारपीट के दौरान उक्त मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम भी हो गया। वर्णनीय है कि प्रशासन ने सड़कों पर रेहड़ी लगाने को लेकर पाबंदी लगा रखी है, जबकि रोजाना रेहड़ी वाले मनमर्जी से रेहड़ी लगाने लगते हैं और इससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। कुछ समय पहले रूपनगर पुरानी अनाज मंडी के पास 2 रेहड़ी वालों के बीच जम कर लड़ाई हुई थी और इसमें दोनों रेहड़ी वाले गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रेहड़ी वालों पर लगाम कसने की मांग की है।