Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 12:01 PM
पंजाब सरकार द्वारा वन्य जीव नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने की इजाजत देने के विरोध में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मैडम कविता सोलंकी
अबोहर (भारद्वाज): पंजाब सरकार द्वारा वन्य जीव नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने की इजाजत देने के विरोध में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मैडम कविता सोलंकी सैक्रेटरी पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस, विष्णु भगवान डेलू भाजपा जिला प्रधान, जिला फाजिल्का कांग्रेस के महासचिव सुशील बोला, उपप्रधान सुभाष बागडिय़ा ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के ओ.एस.डी. अंकित बांसल को मुख्यमंत्री निवास में जाकर संयुक्त ज्ञापन सौंपा जिसमें पंजाब सरकार द्वारा नीलगाय व जंगली सूअरों को मारने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह मामला राजनीतिक नहीं, बल्कि लाखों वन्य एवं जीव प्रेमियों एवं बिश्नोई समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा किसी को भी वन्य जीव को मारने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज का पूरा इतिहास पर्यावरण व वन्य जीव रक्षा के लिए बलिदानों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के फैसले से समाज में तनाव फैलने का भी खतरा है।उक्त नेताओं ने पंजाब सरकार से नीलगाय व जंगली सूअरों को मारने की इजाजत देने के फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।