सिविल अस्पताल की मोर्चरी का फ्रीजर खराब होने से मृतकों के परिजन परेशान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 10:26 AM

civil hospital mortuary fridge bad

सिविल अस्पताल की मोर्चरी का फ्रीजर खराब होने के कारण मृतकों के परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें बाजार से महंगे भाव पर बर्फ खरीदकर मृतक के शव पर लगानी पड़ती है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): सिविल अस्पताल की मोर्चरी का फ्रीजर खराब होने के कारण मृतकों के परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें बाजार से महंगे भाव पर बर्फ खरीदकर मृतक के शव पर लगानी पड़ती है।

गत दिवस किसान परविन्द्र सिंह के शव को मोर्चरी में रखना पड़ा परंतु मोर्चरी का फ्रीजर खराब था व लाश सारी रात मोर्चरी में रहनी थी इस कारण उनके परिजनों को बाजार से महंगे भाव पर बर्फ लाकर मृतक के शरीर पर रखनी पड़ी। मृतक के चाचा गुरदीप सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को फौरी तौर पर फ्रीजर को ठीक करवाना चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

कंपनी को फ्रिजर ठीक करने के लिए लिखा जाएगा : एस.एम.ओ. 
जब इस संबंधी सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. जसवीर सिंह औलख से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले इस फ्रीजर को बरनाला से ठीक करवाया गया था परंतु अब वह फिर से खराब हो गया है। अब इस फ्रीजर को ठीक करवाने के लिए कंपनी को लिखा जाएगा व जल्दी ही इस फ्रीजर को ठीक करवा दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!