Edited By Updated: 20 Apr, 2017 03:59 PM
सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम एक 46 वर्षीय महिला के पेट से 5 किलो 350 ग्राम की रसौली निकालने में सफलता हासिल की है।
लुधियाना (सहगल): सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम एक 46 वर्षीय महिला के पेट से 5 किलो 350 ग्राम की रसौली निकालने में सफलता हासिल की है। अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उक्त महिला 10 दिन पहले अस्पताल में आई थी, जिसे जांच के बाद रसौली का पता चला परंतु महिला एनिमिक होने के कारण उसे गहन देखभाल में रखकर उपचार किया गया, क्योंकि शरीर में रक्त की कमी और सैप्टीसीमिया होने के कारण यह तुरंत संभव नहीं था। आज हालत स्थिर होने पर उसका ऑप्रेशन कर रसौली निकाल दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त महिला की हालत स्थिर है। ऑप्रेशन करने वाले डाक्टरों की टीम में डा. वरुण सग्गड़, डा. भारती तन्वर तथा डा. मिलन वर्मा शामिल थे, जबकि एनिथिसिया टीम में डा. किरण आहलूवालिया, डा. मनदीप सिद्धू तथा डा. शीनू गुप्ता शामिल थीं।