Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 09:50 AM
गत दिन शहर के मोहल्ला आनंद नगर में एक विवाह समागम दौरान चली गोली से मारे गए बच्चे के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
कोटकपूरा(नरिन्द्र, भावित): गत दिन शहर के मोहल्ला आनंद नगर में एक विवाह समागम दौरान चली गोली से मारे गए बच्चे के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में डी.एस.पी. कोटकपूरा मनविंद्रबीर सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बलविंद्र सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना सिटी कोटकपूरा के ए.एस.आई. कश्मीर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे व्यक्ति अवतार सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बलविंद्र सिंह को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। वर्णनीय है कि स्थानीय मोहल्ला आनंद नगर के रहने वाले हरमंदर सिंह के लड़के बिक्रमजीत सिंह के विवाह संबंधी 18 नवम्बर की रात को घर में लेडी संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान ही विवाह वाले लड़के के मौसा बलविंद्र सिंह व मामा अवतार सिंह द्वारा किए जा रहे फायर दौरान वहां खेल रहे बच्चे विक्रमजीत सिंह (8) पुत्र कुलविंद्र सिंह की मौत हो गई थी व एक और लड़का कमरीन बराड़ पुत्र हवलदार जगसीर सिंह घायल हो गया था। थाना सिटी कोटकपूरा में मृतक लड़के के पिता कुलविंद्र सिंह पुत्र तोता सिंह वासी आनंद नगर के बयानों पर बलविंद्र सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
परिजनों ने मांगा इंसाफ
शहर के मोहल्ला आनंद नगर में एक विवाह समागम दौरान चली गोली से मारे गए मोहल्ले के 8 वर्षीय बच्चे विक्रमजीत सिंह का पूरा परिवार तीसरे दिन भी भारी सदमे में है। मृतक बच्चे के दादा-दादी व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पारिवारिक मैंबरों के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे डा. मनजीत सिंह ढिल्लों, नंबरदार सुखविंद्र सिंह पप्पू, सुखविंद्र बब्बू, अमनदीप सिंह घोलिया व गुरिन्द्र सिंह ने संबंधित परिवार को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया तो पारिवारिक मैंबरों ने रोते हुए इंसाफ दिलवाने की मांग की।
खुशी के समागम में असला लाने पर पाबंदी को सख्ती से लागू किया जाए
मृतक बच्चे के पिता कुलविंद्र सिंह गोरा ने मुख्यमंत्री पंजाब सहित समूह अधिकारियों व जिला प्रशासन से मांग की कि कानून अनुसार हर खुशी के समागम में किसी प्रकार का भी असला लाने पर पाबंदी को सख्ती से लागू किया जाए व भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।