Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 07:34 PM
बठिंडा में पिछले लगभग 6 माह से दुष्कर्म की शिकार हो रही एक नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई।...
बठिंडा(परमिंद्र): बठिंडा में पिछले लगभग 6 माह से दुष्कर्म की शिकार हो रही एक नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक ही उसे हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की कई दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार को बच्ची की मैडीकल जांच करने पर उसके गर्भवती होने का पता चला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी लड़का अभी पहुंच से बाहर है।
पेट दर्द के चलते हुआ खुलासा
सिविल अस्पताल में भर्ती 7वीं कक्षा की उक्त बच्ची के पिता शाह नवाज निवासी दरभंगा (बिहार) हालआबाद चंदसर बस्ती ने बताया कि उसकी बच्ची पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। गत दिन उसकी पत्नी उसे एक निजी अस्पताल में दवा दिलवाने गई। बच्ची की जांच करने पर उसके करीब 4 माह से गर्भवती होने का पता चला। शनिवार को बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 20-21 वर्षीय युवक पवन कुमार निवासी उत्तर प्रदेश उनकी लड़की को हवस का शिकार बनाता रहा।
बच्ची को दी जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि बच्ची ने उन्हें बताया है कि पवन कुमार ने उसे मुंह खोलने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी थी जिस कारण बच्ची खामोश रही। उन्होंने बताया कि उक्त लड़का करीब 6 माह से ही लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। थाना सिविल लाइन के प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है व उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।