ब्रिटिश नागरिक जग्गी जौहल की तुरंत रिहाई के लिए मुख्यमंत्री निजी दखल दें: दमदमी टकसाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 03:04 AM

chief minister intervenes for immediate release of british citizen jaggi jouhal

दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जग्गी जौहल सहित अन्य बेकसूर नौजवानों की गिरफ्तारी पर चिंता जताते उनकी तुरंत रिहाई के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से...

अमृतसर(ममता): दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जग्गी जौहल सहित अन्य बेकसूर नौजवानों की गिरफ्तारी पर चिंता जताते उनकी तुरंत रिहाई के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से निजी दिलचस्पी लेने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सिख नौजवाना को निशाना बना रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में विवाह करवाने आए जगतार सिंह जग्गी जौहल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने से जौहल के परिवार के सदस्यों को गहरी चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि जौहल की गिरफ्तार व स्कॉटलैंड के सांसद मार्टिन डोखर्टी ह्यूज, इंगलैंड के सांसद मैंबर तमनमजीत सिंह ढेसी चिंता प्रकट कर चुके हैं। उनके सहित यू.के. का सिख भाईचारा जगतार सिंह के इंगलैंड रहते परिवार के साथ मिल कर उनके रिहा करवाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए जौहल परिवार की मदद करने की मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से गुहार लगाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!