Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 02:23 PM
पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी का काम शुरू कर दिया गया है।
मानसा(मित्तल): पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी का काम शुरू कर दिया गया है।
मानसा में रखे गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से किसान कर्ज माफी संबंधी पहली किश्त जारी की गई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सीनियर नेताओं के इलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से 167.39 करोड़ रुपए की पहली किश्त में 46,555 किसानों का कर्ज माफ किया गया है।
पहले पड़ाव में सहकारी बैंकों से संबंधित किसानों का 2 लाख रुपए के कर्ज में से प्रति किसान 40 हजार रुपए तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। सरकारी और प्राईवेट बैंकों का कर्ज सहकारी बैंकों के बाद किया जाएगा। किसान कर्ज माफी की पहली किश्त का लाभ पांच जिलों मानसा, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और फरीदकोट के किसानों को मिलेगा।