Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 04:54 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह की दरियादीली सामने आई है। मुख्यमंत्री कैप्टन ने एक विकलांग अनाथ लड़की ज्योतिका शर्मा को एक लैपटाप और 15 हजार रूपए की सहायता राशि दी है। ज्योतिका चंडीगढ़ के खरड़ रोड़ की रहने वाली है।...
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की दरियादिली सामने आई है। उन्होंने दिव्यांग अनाथ लड़की ज्योतिका शर्मा को लैपटाप और 15 हजार रुपए की सहायता राशि दी है। वह चंडीगढ़ के खरड रोड की रहने वाली है।
उसने घर में काम करने के लिए कैप्टन अमरेंद्र सिंह को एक पत्र लिख कर सहायता मांगी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने आज उसे एक लैपटाप और 15 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने ज्योतिका को उसके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं कैप्टन की तरफ से दिए गए इस तोहफे के कारण ज्योतिका काफी खुश है और इसके लिए उसने कैप्टन का धन्यवाद किया है।