मुख्यमंत्री 3 को खोलेंगे 350 करोड़ रुपए की ग्रांट का ‘पिटारा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 09:59 AM

chief minister amarinder singh will give grants soon

शाही शहर पटियाला का भाग्य खुलने वाला है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह 3 नवम्बर को शहर के लिए 350 करोड़ रुपए से अधिक के अनुदान का ‘पिटारा’ खोलने वाले हैं।

पटियाला  (परमीत) : शाही शहर पटियाला का भाग्य खुलने वाला है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह 3 नवम्बर को शहर के लिए 350 करोड़ रुपए से अधिक के अनुदान का ‘पिटारा’ खोलने वाले हैं। स्वास्थ्य व मैडीकल शिक्षा मंत्री ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने बताया कि शहर के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 


उन्होंने बताया कि 350 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांट मिलने का ऐलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से खुद किया जाएगा।  इस बाबत समागम शहर के नाभा रोड स्थित मैरिज पैलेस में रखा जा रहा है।  ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने बताया कि शहर के समूचे वार्डों की कायाकल्प करने की योजना तैयार की गई है।


छोटी नदी के लिए 13 करोड़ का प्रोजैक्ट मंजूर
ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने बताया कि शहर की छोटी नदी के लिए भी 13 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट मंजूर हो चुका है और इसका काम भी जल्दी ही शुरू करवाया जाएगा।  इस मौके पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, शैलर एसोसिएशन के नेता तरसेम सैनी, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वेद प्रकाश गुप्ता, परनीत कौर के ओ.एस.डी. हनी सेखों, चेयरमैन के.के. शर्मा, पूर्व चेयरमैन विष्णु शर्मा, संत बांगा, कपूरथला के जेल सुपरिंटैंडैंट गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी. सुखदेव सिंह विर्क, दलजीत सिंह राणा, आई.ए.एस. मनजीत सिंह नारंग भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!