जारी रहेगी मौसम की आंख-मिचौली, कभी तापमान ज्यादा तो कभी आंशिक बादल छाएंगे

Edited By Updated: 25 May, 2017 06:43 AM

change the weather

पिछले कुछ दिनों में तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी परन्तु अब पुन: तापमान में बढ़ौतरी शुरू हो गई है जिससे दोपहर के समय तापमान अधिक रहने के कारण गर्मी फिर लोगों को तंग कर रही है।

जालंधर (धवन/राहुल): पिछले कुछ दिनों में तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी परन्तु अब पुन: तापमान में बढ़ौतरी शुरू हो गई है जिससे दोपहर के समय तापमान अधिक रहने के कारण गर्मी फिर लोगों को तंग कर रही है। पिछले 3-4 दिन तो मौसम काफी अच्छा रहा क्योंकि सुबह व शाम के समय ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आ गई थी। मौसम विभाग का मानना है कि मौसम की आंख-मिचौली का कार्य अगले कुछ दिनों तक भी जारी रहेगा। कभी ठंडी हवा तो कभी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सैल्सियस रहा। कुछ दिन पहले तापमान 42 से 43 डिग्री सैल्सियस तक भी पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि 25 मई को यद्यपि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस रहेगा परन्तु शाम व रात के समय आसमान में आंशिक बादल छाएंगे।

26 मई को पुन: दोपहर के समय गर्मी बढ़ेगी तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सैल्सियस रहेगा। शाम व रात को पुन: आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 27 मई को सामान्यत: मौसम साफ रहेगा तथा दिन के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहेगा। 28 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस रहेगा परन्तु शाम व रात के समय आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार 29 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा परन्तु आसमान में आंशिक बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसी तरह से 30 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहेगा परन्तु आसमान में आंशिक बादल व तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि चाहे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के ऊपर रहेगा परन्तु इसके बावजूद बीच-बीच में हवाएं चलने या आंशिक बादल छाए रहने के कारण शाम के समय तापमान में गिरावट का रुख भी रहेगा जिससे लोगों को भारी ताप से राहत मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!