Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 02:12 PM
थाना सिटी के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रास्ते में जाते लोगों से चेन स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी सुखजिंद्र सिंह निवासी बुर्ज मस्तां को काबू कर लिया जबकि दूसरा दलबीर सिंह निवासी गांव अराइयांवाला फरार है।
फरीदकोट(राजन): थाना सिटी के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रास्ते में जाते लोगों से चेन स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी सुखजिंद्र सिंह निवासी बुर्ज मस्तां को काबू कर लिया जबकि दूसरा दलबीर सिंह निवासी गांव अराइयांवाला फरार है।
जानकारी के अनुसार जब उक्त पुलिस पार्टी गश्त करती हुई यहां के सादिक चौक में पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त दोनों रास्ते में जाती महिलाओं की चेनियां उतारने के आदी हैं और यह दोनों मोटरसाइकिल पर फरीदकोट में घूम रहे हैं। इस पर उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस केस की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।