Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 12:13 PM
सैंट्रल जेल के 5 बंदियों को दीवाली का तोहफा मिला है, जिन्हें जल्द कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने पर रिहा कर दिया जाएगा। इनमें से एक बुजुर्ग बंदी को तत्काल रिहा कर दिया गया। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा जेल में आज कोर्ट कैम्प लगाया गया। इसमें...
लुधियाना(स्याल): सैंट्रल जेल के 5 बंदियों को दीवाली का तोहफा मिला है, जिन्हें जल्द कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने पर रिहा कर दिया जाएगा। इनमें से एक बुजुर्ग बंदी को तत्काल रिहा कर दिया गया। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा जेल में आज कोर्ट कैम्प लगाया गया। इसमें अथॉरिटी सचिव व चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्टे्रट डा. गुरप्रीत कौर ने छोटे मामलों का निपटारा किया,
जिसके तहत 5 बंदियों को कार्रवाई के बाद रिहा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बंदी आम्र्स एक्ट, एक्साइज एक्ट व चोरी के मामलों में बंद थे। डा. गुरप्रीत ने जेल प्रशासन को अन्य छोटे मामलों संबंधी जल्द से जल्द सूची तैयार करके भेजने के लिए कहा है।