Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 12:34 PM
यहां की सैंट्रल में आज तड़के एक पैकेट गिरने से हड़कंप मच गया। जहां एक बार फिर जेल प्रशासन का चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा ठुस्स
लुधियाना (स्याल): यहां की सैंट्रल में आज तड़के एक पैकेट गिरने से हड़कंप मच गया। जहां एक बार फिर जेल प्रशासन का चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा ठुस्स होता नजर आया, वहीं पैकेट खोले न जाने तक सुरक्षा कर्मी व कैदी सहमे से रहे। पैकेट में बीडिय़ों के बंडल व जर्दे की पुडिय़ा निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के 4 बजे के करीब जेल के बाहर से एक बंद पैकेट अंदर एन.बी. बैरकों की तरफ आकर गिरा। इसके बाद सुरक्षा कर्मी पैकेट के इर्द-गिर्द एकत्रित हो गए। पैकेट बंद होने के कारण वे थोड़ा सहमे रहे। वहीं पता चलते ही जेल की बैरकों में बंद कैदियों व हवालातियों में भी सहम का माहौल व्याप्त हो गया। सुरक्षा गार्द ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बाद में जब इसे खोला गया तो इसमें से 4 बीडिय़ों के बंडल और 1 जर्दे की पुडिय़ां निकलीं। जेल प्रशासन के अनुसार पैकेट को पूरी तरह टेप किया गया था।
सुपरिंटैंडैंट एस.पी. खन्ना ने बताया कि उक्त पैकेट जेल में किसके लिए फैंका गया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल में टावरों की संख्या कम होने के चलते कुछ शरारती तत्व वॢजत सामान जेल में फैंकने में कामयाब हो रहे हैं। टावरों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जेल में 6 टावर स्थापित हैं, जिनमें से कुछ की हालत खस्ता है। अगर इस मामले में किसी कर्मी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई से गुरेज नहीं किया जाएगा।