Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 03:06 AM
पंजाब पुलिस के पूर्व डी.एस.पी. जगदीश सिंह भोला तथा उसके साथियों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय.....
मोहाली(कुलदीप): पंजाब पुलिस के पूर्व डी.एस.पी. जगदीश सिंह भोला तथा उसके साथियों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी के संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 45 में चल रहे केस ‘स्टेट ऑफ पंजाब बनाम अनूप काहलों’ की सुनवाई यहां सी.बी.आई. की अदालत में हुई।
वीरवार को अदालत में केस के आरोपी जगदीश सिंह भोला, अनूप सिंह काहलों, कुलविंद्र सिंह रॉकी, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सतिंद्र धामा, सुखराज सिंह कंग को जेल से लाकर पेश किया गया था। इसके अलावा जमानत पर चल रहे एक आरोपी राम सिंह ने अदालत में अपने वकील के जरिए आवेदन भेज कर निजी पेशी से छूट ले रखी थी।