12 वर्ष की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, जानिए क्या है वजह?

Edited By Updated: 07 Mar, 2017 08:01 AM

case register on the rapist

लोगों के घरों में साफ-सफाई व बर्तन मांजने का काम करने वाली दुष्कर्म की शिकार हुई एक 11-12 वर्ष की लड़की ने स्थानीय सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है।

लुधियाना (सलूजा): लोगों के घरों में साफ-सफाई व बर्तन मांजने का काम करने वाली दुष्कर्म की शिकार हुई एक 11-12 वर्ष की लड़की ने स्थानीय सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। यह बात उस समय सामने आई जब स्थानीय रघुनाथ एन्क्लेव इलाके की रहने वाली यह मासूम लड़की किसी के घर में काम कर रही थी तो उसने अपने पेट में दर्द की शिकायत की। घरवालों ने उसी समय इसके परिवार वालों को सूचित किया तो वह उसको अस्पताल ले गए।

जब डाक्टरों ने लड़की को चैक किया तो वह प्रैगनैंट पाई गई व डिलीवरी का समय भी पूरा हो चुका था। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अभी तक यह भेद बना हुआ है कि इस मासूम की जिंदगी को किस भेडि़ए रूपी इंसान ने तबाह किया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पी.ए.यू. की पुलिस ने अज्ञात कथित आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अलग-अलग धाराओं अधीन मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक पीड़ित लड़की अपना बयान दर्ज करवाने के समर्थ नहीं हो सकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!