Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 12:15 PM
कुछ दिन पहले गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का पता लेने पहुंचे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए पथराव के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने जीरा रोड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
मोगा (ग्रोवर): कुछ दिन पहले गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का पता लेने पहुंचे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए पथराव के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने जीरा रोड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वीरपाल कौर जौहल ने कहा कि लोगों से अच्छे दिन आने का वायदा कर आज लोगों के मुंह से रोटी केन्द्र सरकार छीन रही है।
आए दिन सब्जियों, दालों व सिलैंडरों के दाम बढ़ा कर मोदी सरकार ने लोगों को आॢथक रूप से कमजोर कर दिया है। यही नहीं, गुजरात में आई बाढ़ के पीड़ितों का पता लेने राहुल गांधी पहुंचे थे, जहां उनकी गाड़ी पर हमला हुआ, लेकिन हमलावरों को गुजरात सरकार द्वारा अभी तक पकड़ा नहीं गया है।