Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 01:18 PM
पंजाब में हिंदु नेताओं के कत्ल के मामले में गिरफ्तार किए गए जगतार सिंह को मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया था। सी.आई.ए. स्टाफ ने जगतार सिंह से पूछताछ में एक खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तान...
मोगाः पंजाब में हिंदु नेताओं के कत्ल के मामले में गिरफ्तार किए गए जगतार सिंह को मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया था। सी.आई.ए. स्टाफ ने जगतार सिंह से पूछताछ में एक खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स ने अपनी मूवमैंट को बढाने के लिए तथा अलग-अलग देशों में रहने वाले पंजाबी लोगों तक पंहुचाने के लिए सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़ रखी है।इस पूरी योजना के साथ हांगकांग के खालिस्तान मूवमैंट से जुड़े फोटो, वीडियो इत्यादि सोशल मीडिया पर वायरल की जाती थी। इस वायरल पोस्ट पर मिलने वाले प्रत्येक लाइक पर के.एल.एफ. की ओर से हांगकांग में बैठे सोशल मीडिया एक्सपर्ट को सात रुपए दिए जाते हैं। 1984 के दंगों, आपरेशन ब्लू स्टार जैसी सारी सामग्री को रोमी ही सोशल मीडिया पर वायरल करता था। ऐसा करने के लिए उसे सारा पैसा के.एल.एफ. की ओर से आता था। यह खुलासा सी.आई.ए. स्टाफ की पूछताछ दौरान जगतार सिंह जौहल ने किया है।
पुलिस का कहना है कि जगतार सिंह इंगलैंड में रहता था और वहां का सार फाइनांस वही देखता था। मंगलवार को जगतार सिंह को एच.आई.टी. ने जालंधर से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को वह बैंकाक जाने की फिराक में था किंतु इससे पहले ही जिम्मी के खुलासे के बाद इसे जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया है।