Edited By Updated: 20 Mar, 2017 11:51 PM
: 2008 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के लिए....
नवांशहर(त्रिपाठी): 2008 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के लिए आई करोड़ों की ग्रांट मेें हुए घोटाले के मामले में आरोपी सतवीर सिंह बाजवा को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है।
यहां वर्णनीय है कि उक्त समागम में हुए घोटाले संबंधी 26 मार्च, 2011 को पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उक्त आरोपियों में नामजद सतवीर सिंह बाजवा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।