कै. अगले माह सरकारी दौरे पर इसराईल जाएंगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 09:00 AM

captain will go to israel on a government tour next month

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह अगले माह सरकारी दौरे पर इसराईल जा रहे हैं।

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह अगले माह सरकारी दौरे पर इसराईल जा रहे हैं। सरकारी हलकों से पता चला है कि कै. अमरेंद्र सिंह का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सरकारी विदेशी दौरा होगा। वह 13 सितम्बर को इसराईल पहुंचेंगे। 


मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि कै. अमरेंद्र सिंह के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इसराईल दौरे पर जा रहा है। इसराईल  के भारत में राजदूत डैनियल कारमोन ने पिछले दिनों कै. अमरेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें इसराईल  आने का निमंत्रण दिया था। इसराईल  के राजदूत ने पंजाब में रक्षा, कृषि, फलों के उत्पादन तथा पानी संरक्षण में द्विपक्षीय सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की थी। इन्हीं मुद्दों पर इसराईल की सरकार से बातचीत करने के लिए कैप्टन ने 2 या 3 दिन का इसराईल दौरा बनाया है।


 इसराईल पहुंचने से पहले कै. अमरेंद्र सिंह 10 से 12 सितम्बर तक इंगलैंड में रुक सकते हैं। इंगलैंड में उनका यह व्यक्तिगत दौरा रहेगा। विदेश में कैप्टन द्वारा अपनी लिखी गई पुस्तक ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ को रिलीज भी किया जाना है तथा साथ ही वह कई सरकारी बैठकों में भाग भी लेंगे। सरकार ने अभी यह तय करना है कि मुख्यमंत्री के साथ किस-किस विभाग के अधिकारी को विदेश भेजना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की सहमति के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!