कैप्टन सरकार के दुश्मन कौन, परतें खुलने लगीं तो जुगाड़ लगाने लगे कुछ अफसर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 09:21 AM

captain government  the layers opened  then some officers started making a gully

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार के दुश्मन कौन हैं जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं और सुरेश कुमार प्रकरण के पीछे कौन हैं, इसकी परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।

जालंधर (राकेश बहल, सोमनाथ कैंथ): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार के दुश्मन कौन हैं जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं और सुरेश कुमार प्रकरण के पीछे कौन हैं, इसकी परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। शनिवार को सी.एम. ने कहा था कि जब तक मैं सी.एम. रहूंगा सुरेश कुमार ही चीफ  प्रिंसीपल सैक्रेटरी रहेंगे।  राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक सी.एम. यह बयान परोक्ष रूप से भ्रष्ट लॉबी को यह संकेत है कि जल्द ही उनके खिलाफ  बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सी.एम. को इस बात का पता चल गया है कि कौन उनकी सरकार के सिस्टम को खराब करना चाहता है। सी.एम. के बयान से यब बात भी साफ  है कि वे अपने साथ ईमानदारी से काम करने वाले साथियों के साथ खड़े हैं। उनके इस बयान से ईमानदार अफसरों के हौसले बढ़े हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार के अंदर के कुछ पॉवरफुल लोग अपने हितों के कारण सरकार के सिस्टम को खराब करने की कोशिश में हैं। इन पॉवरफुल लोगों के चेहरों से नकाब हटाने की तैयारी की जा रही है।


किसने करवाया था वीडियो वायरल?
सुरेश कुमार प्रकरण के साथ-साथ बीते दिनों जो सी.एम. को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था उसके पीछे कौन है, यह बात भी सामने आ रही है।  सूत्रों का कहना है कि इस वीडियो को वायरल करने के पीछे भी वे लोग शामिल थे जिनकी सी.एम. दफ्तर में सुरेश कुमार के कारण एंट्री बैन थी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के एक नेता ने ही सी.एम. का वीडियो वायरल करवाया था। यही नेता सुरेश कुमार के पीछे पड़ा हुआ था। अब यह बात साफ हो गई है कि एक पॉवरफुल लॉबी सुरेश कुमार को हटा कर सी.एम. दफ्तर पर भ्रष्ट लॉबी को काबिज करना चाहती थी, जिससे उसको गलत काम करने में आसानी हो जाती। 


सुरेश कुमार की वापसी की संभावना से भ्रष्ट लॉबी में हड़कम्प 
सुरेश कुमार की वापसी की संभावना से भ्रष्ट लॉबी में हड़कम्प मच गया है। सूत्रों का कहना है कि भ्रष्ट लॉबी इस बात से परेशान है कि अगर सुरेश कुमार वापस आ गए तो उनकी खेर नहीं। क्योंकि सुरेश कुमार को यह बात पता चल चुकी है कौन उनका दुश्मन है। ऐसे में भ्रष्ट अफसर उनके निशाने पर आ सकते हैं। 

 

डर्टी पिक्चर के पात्रों से हटेगा नकाब, सी.एम. दफ्तर में प्रवेश बंद 
इस डर्टी पिक्चर के पात्रों से जल्द नकाब हटेगा। इस साजिश में जो लोग शामिल है और इस समय सर्विस में है उनके खिलाफ  एक्शन होना तय है। जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे लोगों का अब सी.एम. दफ्तर और निवास में प्रवेश पर बंद हो सकता है। 

 

इतने चेहरों से हट सकता नकाब 
2 आई.ए.एस. अफसर
5 पुलिस अफसर 
जिनमें से 4 सेवानिवृत्त 
2 सी.एम. के सेनापति 

 

विपक्ष के 4 नेताओं के काले कारनामों की खुल सकती हैं फाइलें
इनका नाम बताने की शायद किसी को जरूरत नहीं है। इनमें 2 अकाली दल और 2 भाजपा के नेता हैं। ये चारों इस बात से परेशान थे कि सुरेश कुमार माफिया राज को खत्म करने के चक्कर में इनका आॢथक नुक्सान कर रहे थे। इनको इस बात का भी डर था कि आने वाले दिनों में इनकी पोल सुरेश कुमार जनता के सामने खोल सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!