पंजाब में पुलिस को राजनीतिक नेताओं के शिकंजे से करेंगे मुक्त: केजरीवाल

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 10:59 PM

captain dagger stabbed in the back of the punjabis

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला से अपने लिए और लम्बी से प्रकाश सिंह बादल को जिताने के लिए चुनाव लड़ कर पंजाब की जनता को धोखा दे रहे हैं।....

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यहां कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब को देश का ‘‘पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य’’ बनाएगी। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में उनकी सरकार को ‘‘भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आेर से लगाए जा रहे अड़ंगों’’ का सामना करना पड़ रहा है’’, लेकिन पंजाब में विकास करने के लिए पार्टी को ‘‘खुली छूट’’ होगी क्योंकि यह ‘‘पूर्ण राज्य’’ है। 


जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने दावा किया, ‘‘अधिकारियों के डर के बगैर हत्या, लूटपाट की घटनाएं धड़ल्ले से हो रही हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी मामला सुलझाया नहीं जा रहा क्योंकि पुलिस लोगों के प्रति नहीं बल्कि मंत्रियों, विधायकों जैसे अपने ‘‘राजनीतिक आकाओं’’ के प्रति जवाबदेह हो गई है। 


केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी को यदि पंजाब में सरकार बनाने का मौका मिलता है तो वह वे सभी सुविधाएं और फायदे मुहैया कराएगी, जिनकी पुलिस को सख्त जरूरत है। लेकिन एेसा करने के बाद भी यदि पुलिस नहीं सुधरी तो उससे ‘‘सख्ती से निपटा जाएगा।’’ इससे पहले, केजरीवाल नामधारी संप्रदाय के मुख्यालय भैणी साहिब गए और संप्रदाय के प्रमुख सद्गुरू डी. ठाकुर उदय सिंह के साथ करीब घंटे भर का वक्त बिताया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!