Edited By Updated: 23 Feb, 2017 02:22 AM
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य विधानसभा...
चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी को लगभग 65 सीटें मिलने और सरकार बनने की उम्मीद व्यक्त की है। कैप्टन सिंह ने कल देर शाम यहां उनके जीवन पर आधारित 'द पीपल्स महाराजा' पुस्तक के विमोचन के बाद चर्चा के दौरान एक सवाल पर यह बात कही गई।
उन्होंने दावा किया कि लोगों ने स्थिरता, सुशासन और शांति के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान किया है और पार्टी के पक्ष में यह लहर मतदान से लगभग 48 घंटे पूर्व बनी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की करारी शिकस्त होगी तथा इसमें अकालियों के आठ या नौ तथा भाजपा के लगभग दो सीटों तक ही स्मिट जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोगों में बादल सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष था तथा इसका फैसला उन्होंने अपने वोट के जरिए किया है।
कैप्टन सिंह लंबी विधानसभा क्षेत्र में भी मुयमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए और कहा कि कांटे की टक्कर में जीत का अंतर बेहद करीबी हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि लबी बादल का परपरागत हलका रहा है, लेकिन वहां भी लोग सरकार से नाराज हैं और इसका फायदा उन्हें मिलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी मतदान नजदीक आने तक अपना जनाधार और विश्वसनीयता खो चुकी थी। दिल्ली में पूरी तरह विफल रहने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अब पंजाब आने का ख्वाब देख रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बादल सरकार पर राज्य के पानी पर अधिकारों की रक्षा करने विफल रहने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर राज्य से पानी पर उसका अधिकार छिनता है तो पानी की कमी से जमीनें बंजर हो जाएंगी तथा लोग विशेषकर नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे तथा ऐसे में आतंकवाद के पुन: सिर उठाने की संभावनाअों से इनकार नहीं किया जा सकता।