कैप्टन व अन्य कांग्रेसी उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार

Edited By Updated: 12 Feb, 2017 11:02 AM

captain and other congress campaign in up

पंजाब में विधानसभा चुनावों से फ्री हो जाने के बाद अब पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह तथा अन्य कांग्रेसी सांसद व विधायकों द्वारा उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस-सपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस हलकों से पता...

जालंधर(धवन): पंजाब में विधानसभा चुनावों से फ्री हो जाने के बाद अब पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह तथा अन्य कांग्रेसी सांसद व विधायकों द्वारा उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस-सपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस हलकों से पता चला है कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कै. अमरेन्द्र सिंह से कहा गया है कि वह उत्तर प्रदेश के पंजाबी बहुल इलाकों में जाकर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करें। उत्तर प्रदेश से भी कैप्टन को भेजने की मांग लगातार की जा रही है। 


पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने के बाद दूसरे चरण में 67 विधानसभा सीटों के लिए  15 फरवरी, तीसरे चरण में 69 विधानसभा हलकों के लिए चुनाव 19 फरवरी, चौथे चरण में 53 विधानसभा सीटों के लिए23 फरवरी, 5वें चरण में 52 सीटों के लिए 27 फरवरी, छठे चरण में 49 सीटों के लिए चुनाव 4 मार्च तथा 7वें चरण के लिए 40 सीटों हेतु चुनाव 8 मार्च को होना है।
कांग्रेसी हलकों ने बताया कि कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा अंतिम 3 चरणों में पंजाबी हलकों में जाकर कांग्रेस उम्मीदवारों की मदद की जाएगी। 

इसी तरह से कांग्रेस में पिछले दिनों शामिल हुए पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा के पक्ष में चुनावी सभाओं में भाग लेंगे। कांग्रेस के 2 सांसदों चौधरी संतोख सिंह तथा रवनीत सिंह बिट्टू को भी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में कांग्रेस उम्मीदवारों की मदद के लिए भेजा जा रहा है। कांग्रेस के कुछ तेज-तर्रार विधायकों की ड्यूटियां भी उत्तर प्रदेश में लगाई जा रही हैं तथा उन्हें अगले कुछ दिनों में इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!