Edited By Updated: 14 Jan, 2017 03:02 PM
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मुनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आद....
होशियारपुर(अश्विनी): दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मुनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) लम्बी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फैंकने की घटना की निंदा करती है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ किसी तरह की ङ्क्षहसा व जूते अथवा स्याही फैंकने जैसी बातों की पक्षधर नहीं।
सिसौदिया ने कहा कि मीडिया ‘आप’ नेताओं को इस बात में उलझाना चाहता है कि पंजाब में मुख्यमंत्री व मंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया को ‘आप’ द्वारा दिल्ली में करवाए गए विकास कार्य नजर नहीं आते, मीडिया को केवल यही नजर आता है कि सिसौदिया ने केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बताया।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश हर जगह दौरे पर जाते हैं। क्या वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। लोग इस बात की ङ्क्षचता न करें कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन होगा। लोग केजरीवाल के नाम पर वोट करें। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कै. अमरेन्द्र सिंह चाचा के तौर पर भतीजे बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल भिजवाने की बातें करने की बजाय उसे बचाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।