Edited By Updated: 15 Jan, 2017 11:18 AM
जब पाप की गंदगी फैलती है तो ऊपर वाले का झाड़ू चलता है। इसी तरह पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रकाश सिंह बादल के पापों का घड़ा भर चुका है जो अब फूटने वाला है। अब पंजाब में झाड़ू की आंधी चल रही है।
गुरदासपुर/दोरांगला/डेराबाबा नानक (विनोद,नंदा,वतन): जब पाप की गंदगी फैलती है तो ऊपर वाले का झाड़ू चलता है। इसी तरह पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रकाश सिंह बादल के पापों का घड़ा भर चुका है जो अब फूटने वाला है। अब पंजाब में झाड़ू की आंधी चल रही है। उक्त विचार दीनानगर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिन्द्र सिंह छीना के समर्थन में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीमावर्ती कस्बा दोरांगला में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पंजाब में 70 वर्ष तक कांग्रेस व अकाली-भाजपा गठबंधन का शासन रहा, परंतु राज्य का कोई विकास नहीं हुआ। पंजाब में आप की सरकार आने पर इसका सर्वपक्षीय विकास करवाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की उन्नति की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की ज्यादतियों से परेशान लोग पंजाब में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बरगाड़ी गांव में जो बेअदबी 1 वर्ष पहले हुई थी, इतना समय गुजर जाने के बावजूद बादल सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर इस घटना का जिम्मेदार बादल सरकार को ठहराया।