पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार के प्रमुख एजैंडे में शामिल : अमरेन्द्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 11:25 AM

captain amrinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करेगी क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मुद्दे को अपने प्रमुख एजैंडे में शामिल किया है। उन्होंने आज कहा कि अगर...

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करेगी क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मुद्दे को अपने प्रमुख एजैंडे में शामिल किया है। उन्होंने आज कहा कि अगर किसी को भ्रष्टाचार को लेकर कोई शिकायत है तो वह टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि वह पंजाब को भ्रष्टाचार की दलदल में देख नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि विजीलैंस ब्यूरो को राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विजीलैंस ब्यूरो ने 132 सरकारी मुलाजिमों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। उन्होंने विजीलैंस अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों मेंं सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुलाजिमों के खिलाफ 4017 शिकायतों का निपटारा भी किया गया है। सरकारी दफ्तरों में किसी भी तरह की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार को रत्ती भर भी सहन नहीं किया जाएगा। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किलें नहीं आनी चाहिएं। अगर कोई लोगों से रिश्वत मांगता है तो लोगों को बिना झिझक टोल फ्री नंबर पर उसकी शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। भ्रष्टाचार हमारे समाज में एक कलंक है तथा इसे दूर करने के लिए लोगों को अपना सहयोग देने की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!