किस्मत के धनी 11 किरदारों के बल पर चलता है कैप्टन का दरबार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 12:07 PM

captain amarinder singh punjab cm

प्रदेश में नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के दरबार के 11 हीरे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनमें से कई किरदार

जालंधर(रविंदर शर्मा) : प्रदेश में नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के दरबार के 11 हीरे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनमें से कई किरदार तो किस्मत के इतने धनी हैं कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन 11 किरदारों के इर्दगिर्द मुख्यमंत्री आफिस व प्रदेश की पूरी राजनीति घूम रही है। मुख्यमंत्री के दौरों से लेकर प्रदेश की रणनीति व विधायकों तथा सांसदों के साथ तालमेल बैठाने में भूमिका ये किरदार ही अदा कर रहे हैं। पूर्व में करीबी रहे कुछ चेहरे जहां दरकिनार हो चुके हैं तो कई नई पारी के साथ दमदार भूमिका में हैं।

आइए जानते हैं  कौन-कौन हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी

सुरेश कुमार  (चीफ प्रिंसीपल सैक्रेटरी)
1967 बैच के रिटा. आई.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार की कैप्टन सरकार में बेहद अहम भूमिका है। तबादलों से लेकर अहम कुर्सी पर अधिकारियों को बैठाने में सुरेश कुमार की बेहद अहम भूमिका है। पिछली कैप्टन सरकार में भी वह अहम भू्मिका में थे और उन्हें कैप्टन सरकार का ऑल इन ऑल माना जाता है। सुरेश कुमार सरकार के प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

रवीन ठुकराल (मीडिया एडवाइजर टू सी.एम.)
मीडिया जगत से लंबे समय से जुड़े रहे रवीन ठुकराल की कैप्टन सरकार में बेहद अहम भूमिका है। सरकार के कामकाज व भविष्य की रणनीति को मीडिया व जनता तक पहुंचाने में रवीन ठुकराल अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह मुख्यमंत्री के बेहद करीबी हैं। अच्छे लेखक के तौर पर जाने जाते रवीन ठुकराल पिछले 15 साल से कैप्टन के साथ वफादारी की भूमिका में हैं। 

एम.पी सिंह  (ओ.एस.डी. टू सी.एम.)
रिटायर्ड पी.सी.एस. अधिकारी एम.पी सिंह आजकल मुख्यमंत्री के बेहद करीबियों में से एक हैं। फिलहाल वह ओ.एस.डी. टू सी.एम. की भूमिका निभा रहे हैं। वैसे तो कहने को कई अन्य ओ.एस.डी. भी हैं, मगर सक्रिय भूमिका में केवल एम.पी सिंह ही नजर आ रहे हैं। वह कैप्टन के साथ-साथ राजमाता व महारानी परनीत कौर के भी बेहद करीबी हैं। 

करणपाल सिंह सेखों (सैक्रेटरी प्रोटोकॉल)
सैक्रेटरी प्रोटोकॉल के तौर पर मुख्यमंत्री के साथ अहम भूमिका निभा रहे करणपाल सिंह सेखों मुख्यमंत्री आफिस की शान गिने जाते हैं। लंबे समय तक कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ वह वफादार की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी तीसरी पीढ़ी कैप्टन के साथ काम में सक्रिय है और बेहद समर्पित सिपहसालारों में गिने जाते हैं। 

संदीप संधू (सैक्रेटरी पॉलीटिकल)
मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की आंख व कान कहे जाने वाले संदीप संधू सी.एम. आफिस में बेहद सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। बतौर सैक्रेटरी पॉलीटिकल वह ही सभी पार्टी नेताओं की बात को गंभीरता से सुनकर आगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हैं। कैप्टन के प्रदेश प्रधान रहते हुए पिछले 7 साल से वह साए की तरह उनके साथ रहे। 

अतुल नंदा (एडवोकेट जनरल)
बतौर कानूनवक्ता अतुल नंदा कैप्टन सरकार में एडवोकेट जनरल की अहम भूमिका में हैं। सरकार के सभी पेचिदा मामलों को सुलझाने में वह सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के खास विश्वासपात्रों में उनका नाम है। पिछली कैप्टन सरकार में भी वह इसी भूमिका में थे। कैप्टन व सरकार के प्रत्येक लीगल काम वह ही संभाल रहे हैं। 

टी. एस. शेरगिल (सीनियर एडवाइजर)
कैप्टन के खास दोस्तों में गिने जाते टी. एस. शेरगिल अब पार्टी नेताओं व सरकार के बीच अहम कड़ी का काम कर रहे हैं। जहां-जहां कैप्टन नहीं जा पाते, वहां पहुंच कर टी. एस. शेरगिल ही लोगों व पार्टी नेताओं की बात सुन रहे हैं और सरकार तक पहुंचा रहे हैं। बतौर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त टी. एस. शेरगिल कैप्टन के भरोसेमंद दोस्तों में गिने जाते हैं। 

मेजर अमरदीप सिंह (सैक्रेटरी प्रोटोकॉल)
रिटायर्ड आर्मी आफिसर मेजर अमरदीप सिंह पिछले 7 साल से कैप्टन के साथ साए की तरह रह 
रहे हैं। वह बेहद करीबियों में गिने जाते हैं और कैप्टन के आसपास 
के सभी कामकाज वह ही संभाल 
रहे हैं। 

जगदीप सिद्धू (ओ.एस.डी. टू सी.एम.)
मुख्यमंत्री के साथ ओ.एस.डी. की भूमिका निभा रहे जगदीप सिद्धू देखते ही देखते कैप्टन के विश्वासपात्रों में शामिल हो गए। बेहद ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने वाले इस युवा नेता पर कैप्टन का खास विश्वास है। कैप्टन दरबार में शिकायतें लेकर आने वाले प्रत्येक शख्स व मुख्यमंत्री के बीच कड़ी का काम कर रहे हैं जगदीप सिद्धू। 

भरत इंदर सिंह चाहल (सीनियर एडवाइजर)
कैप्टन के बेहद करीबियों में रहे भरत इंदर सिंह चाहल को पिछली कैप्टन सरकार में बेहद पॉवरफुल माना जाता था। मगर जब कैप्टन पर संकट आया तो चाहल ने हमेशा संकटमोचन की भू्मिका अदा की। कुछ समय के लिए दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा बन गया था, मगर अब दोबारा कैप्टन दरबार के बेहद पावरफुल लोगों के बीच चाहल उभर कर सामने आए हैं। 

खूबी राम (सिक्योरिटी एडवाइजर)
रिटायर्ड आई.जी. खूबी राम अब कैप्टन सरकार में नई भूमिका के साथ हैं। पिछली कैप्टन सरकार में भी वह बतौर पुलिस अधिकारी साए की तरह कैप्टन के साथ रहते थे और बेहद वफादारों में गिने जाते थे। अब खूबी राम को न केवल ए.डी.जी.पी. रैंक पर प्रमोट किया गया है, बल्कि  उन्हें सिक्योरिटी एडवाइजर की अहम भूमिका भी सौंपी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!