कैप्टन ने बादल के नजदीकी अधिकारी को पैतृक कैडर में भेजने संबंधी फाइल पर किए हस्ताक्षर

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 09:49 AM

captain amarinder singh punjab cm

पंजाब में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निकट माने जाते आई.ए.एस.

जालंधर/पटियाला(धवन, राजेश) : पंजाब में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निकट माने जाते आई.ए.एस. अधिकारी के.जे.एस. चीमा का डैपूटेशन रद्द करके वापस भेजने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीमा पिछले 10 वर्षों से बादल की मेहरबानी से पंजाब में टिके हुए थे। पर्सोनल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को चीमा को वापस भेजने संबंधी फाइल भेजी गई थी, जिस पर कै. अमरेन्द्र सिंह ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्हें उनके पैतृक कैडर में वापस भेजा जा रहा है। केन्द्र सरकार ने भी चीमा को पंजाब में डैपूटेशन पर रखने संबंधी प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान नहीं की थी परंतु उसके बावजूद चीमा लगातार पंजाब में बने हुए थे। 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी चीमा पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव पद पर भी रह चुके हैं।

चीमा आई.ए.एस. कैडर रूल्स 1954 के नियमों की पालना नहीं कर रहे थे। अमरेन्द्र सरकार अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चीमा को वेतन पूर्व सरकार द्वारा कहां से दिया जा रहा था। इस संबंध में पर्सोनल विभाग ने अकाऊंटैंट जनरल को पत्र भी लिखा है। यह भी बताया जाता है कि पर्सोनल विभाग ने कुछ समय पहले चीमा का वेतन रोकने के लिए भी कहा था परंतु तब बादल ने दखल देते हुए पर्सोनल विभाग की बात चलने नहीं दी थी। संभवत: चीमा को अब वापस पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है, वहीं से वह पंजाब में आए थे। कै. अमरेन्द्र सिंह ने चीमा को वापस भेजने की फाइल क्लीयर करके परोक्ष रूप से पूर्व अकाली सरकार के निकटस्थ रहे समूचे अधिकारियों को चेतावनी भी दे दी है कि वे अब कांग्रेस सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। उन्हें सरकार के प्रत्येक आदेश की पालना करनी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!