Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 09:30 AM
मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पुलिस एकैडमी पहुंचकर पासिंग आऊट परेड की सलामी ली, इस दौरान उनके साथ डी.जी.पी. पंजाब सुरेश आरोड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि गैंगस्टरों को एक अवसर दिया जाता है कि वे अच्छा जीवन जीने के लिए आम...
फिल्लौर(भाखड़ी): मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पुलिस एकैडमी पहुंचकर पासिंग आऊट परेड की सलामी ली, इस दौरान उनके साथ डी.जी.पी. पंजाब सुरेश आरोड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि गैंगस्टरों को एक अवसर दिया जाता है कि वे अच्छा जीवन जीने के लिए आम धारा में वापस सरैंडर कर दें अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो उनके साथियों का हुआ है।
उन्होंने कहा कि काबिल पुलिस अधिकारी बनने के लिए अच्छी ट्रेङ्क्षनग का मिलना जरूरी है, मुझे गर्व है कि महाराजा रणजीत सिंह के ऐतिहासिक किले में पंजाब पुलिस के जवानों को संपूर्ण ट्रेङ्क्षनग देकर उन्हें देश की सेवा के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1920 में मेरे पिता महाराजा यादविन्द्र सिंह ने भी यहीं ट्रेङ्क्षनग ली थी और आज जिस स्थान पर ट्रेङ्क्षनग लेकर अधिकारी बैठे हैं, वर्ष 1963 में मैं भी इसी तरह देहरादून में ट्रेङ्क्षनग लेकर पासिंग आऊट परेड की सलामी के लिए बैठा था। वर्ष 1965 में जब हिन्द-पाक का युद्ध हुआ था तो इसी सतलुज दरिया पर मोर्चा लगाकर जंग की रिहर्सल की थी।
उन्होंने कहा कि आपराधिक व्यक्ति नई योजनाएं बनाकर क्राइम को अंजाम देते रहते हैं। हमारी पुलिस फोर्स को जवाब देने के लिए उनसे एक कदम आगे रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में लड़कियों के भर्ती होने का रुझान ही नहीं बढ़ा है, बल्कि पुलिस में लड़कियां पुरुष पुलिस अधिकारियों को भी पीछे पछाड़ रही हैं। पुलिस में बेहतर ट्रेनिंग का अवार्ड जीतने वाली भी 3 लड़कियां ही हैं जिसमें ऑल राऊंड फस्र्ट डी.एस.पी. रूसिन्द्रदीप कौर, एस.आई. सर्बजीत कौर, आई.एन.टी. की सब-इंस्पैक्टर रिम्पलदीप कौर के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस एकैडमी फिल्लौर को आधुनिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। आज की पासिंग आऊट परेड में जिन जवानों ने ट्रेनिंग पास की उनमें 18 डी.एस.पी. व 494 एस.आई. थे। इस दौरान आई.जी. जोनल अर्पित शुक्ला, नरिन्द्र भार्गव, मैम्बर पार्लियामैंट संतोख सिंह चौधरी व विक्रम चौधरी आदि उपस्थित थे।