भाजपाइयों ने धरने में कैप्टन सरकार को याद कराए चुनावी वायदे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 09:49 AM

captain amarinder singh

पंजाब की कांग्रेस सरकार की 10 महीने की वायदा खिलाफी के विरुद्ध प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा आज किए जा रहे धरना प्रदर्शन व रैली के कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला लुधियाना द्वारा जिला अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा के नेतृत्व में वर्धमान मिल के...

लुधियाना (गुप्ता): पंजाब की कांग्रेस सरकार की 10 महीने की वायदा खिलाफी के विरुद्ध प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा आज किए जा रहे धरना प्रदर्शन व रैली के कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला लुधियाना द्वारा जिला अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा के नेतृत्व में वर्धमान मिल के सामने पुडा ग्राऊंड में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व लुधियाना नगर निगम चुनाव के प्रभारी मनोरंजन कालिया व पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने कहा कि 16 जनवरी 2018 को कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में 10 महीने का समय पूरा हो चुका है। 

इन 10 महीनों में हर फ्रंट पर पंजाब की हालत बद से बदतर हो गई है। इन 10 महीनों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह, मंत्रियों व कांग्रेसी नेताओं ने अगर कुछ काम किया है तो वह पंजाब को लूटने, रेत के ठेकों को लूटने, रेत-बजरी की कीमतें बढ़ा जनता को लूटने व अपने विरोधियों को पीटने का काम किया है। कैप्टन सरकार ने राजनीतिक बदलाखोरी, म्युनिसिपल चुनावों में लोकतंत्र का गला घोटने, दलितों पर अत्याचार करके जहां लोकतंत्र की हत्या की है, वहीं गैंगवार को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को नर्क बना दिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा के अनिल सरीन, जीवन गुप्ता, रेणू थापर ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी वायदे के मुताबिक पहली कैबिनेट मीटिंग किसानों का कर्जा माफ करने में असफल रही है। वहीं पहले महीने में वायदे मुताबिक नशा भी नहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होनें मांग की कि सरकार अपने चुनावी वायदे पूरे करे।

धरना प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के सचिव रेनू थापर, जिला महामंत्री जितेंद्र मित्तल, रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा हैवी इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सरपाल, राकेश कपूर, अरूणेश मिश्रा, कैलाश चौधरी, नवल किशोर जैन, गुरबख्श बिल्ला, पूर्व पार्षद रेणू बांसल, बॉबी जिंदल, कुलविन्द्र सिंह राजू ओबराय, सुभाष डाबर, परमिन्द्र मेहता, शक्ति शर्मा, रमेश शर्मा, कमल चेतली, प्रवीण बांसल, राजीव कत्तना, सुनीता अग्रवाल, परमिंदर मेहता, संजय कपूर, शाक्षी जुल्का, राजेश्वरी गोसाईं, कांतेन्दु शर्मा आदि मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!