Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 10:23 AM
कै. अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के उपरांत वीरवार को जालंधर के अपने पहले दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय विधायकों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के साथ भी रू-ब-रू होंगे। कै. अमरेन्द्र के दौरे को लेकर आज विधायक व प्रशासनिक अधिकारी...
जालंधर(चोपड़ा): कै. अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के उपरांत वीरवार को जालंधर के अपने पहले दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय विधायकों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के साथ भी रू-ब-रू होंगे। कै. अमरेन्द्र के दौरे को लेकर आज विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय दिखे। इस मौके पर विधायक जूनियर अवतार हैनरी, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिन्द्र बेरी, विधायक परगट सिंह, विधायक चौधरी सुरिन्द्र सिंह, जिलाधीश वरिन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर एस.के. सिन्हा ने सभी प्रबंधों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे कालेज ऑडीटोरियम में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करेंगे। विधायकों ने हाल में मंच से लेकर कांग्रेस वर्करों के बैठने तक के सभी प्रबंध देखे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर को स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।