Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 03:25 PM
सत्ता में अाने के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पहली बार जालंधर दौरे पर अा रहे हैं जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सीएम शहर के डेविएट अा रहे हैं।
जालंधर (सोनू/चोपड़ा):): सत्ता में अाने के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पहली बार जालंधर दौरे पर पहुंचे जिसे लेकर लोगों तथा कार्यकर्ताअों में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर के डेविएट पहुंचने पर कांग्रेसी नेताअों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू भी मौजूद थे। इस मौके विपक्ष द्वारा वादे भूलने के बयानों को नकारते मुख्यमंत्री ने 346 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
सतह पेय जल संयंत्र के लिए उन्होंने 1000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Captain-e-sewa मोबाइल एप जल्द शुरु होगा जिससे लोगों को सुविधा मिल सकेगी। बिजली बिल बढ़ाने के सवाल पर कैप्टन सिंह ने कहा कि मैं खुद हैरान हूं क्यों रेट नियामक आयोग(रेगुलेटरी कमीशन) ने बढ़ाए हैं।