Edited By Updated: 28 Jan, 2017 02:14 AM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां पुराणी
फरीदकोट(हाली):शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां पुरान अनाज मंडी में अकाली दल-भाजपा के सांझे उम्मीदवार परमबंस सिंह बंटी रोमाना के हक में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कै.अमरिंदर सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री का उम्मीदवार ऐलान करने से कांग्रेस का सफाया पक्का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नवजोत सिद्घू सहित एक दर्जन ऐसे व्यक्ति हैं जो मुख्य मंत्री की कुर्सी की दौड़ में हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट का शिकार होकर खत्म हो जाएगी। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेसी उम्मीदवार कुश्लदीप सिंह ढिल्लों से मिलकर अकाली दल को दगा दिया था। उन्होंने कहा कि बार-बार पार्टियां बदलने वाले नेताओं पर लोग बिल्कुल भरोसा नहीं करेंगे। उपमुख्य मंत्री ने कहा कि फरीदकोट से उसकी जजबाती सांझ है क्योंकि उसने अपना सियासी जीवन फरीदकोट लोक सभा हलके से ही शुरू किया था।
सुखबीर ने कहा कि वह फरीदकोट के विकास के लिए हमेशा यत्नशील रहेंगे। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार बंटी रोमाना को जिताने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार बनने पर फरीदकोट की सभी समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी। इस चुनाव रैली को पी.आर.टी.सी के चेयरमैन नवदीप सिंह बम्बू बराड़, वरिष्ठ अकाली नेता लखवीर सिंह अराइयांवाला, गुरतेज सिंह गिल, बलजिंदर सिंह धालीवाल व जोगिंदर सिंह बराड़ ने भी संबोधित किया।