कै. अमरेन्द्र ने मंत्रियों को हलका इंचार्ज के रूप में ड्यूटियां आबंटित कीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 09:12 AM

capt amarinder singh allocated duties to the ministers as light injunctions

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए 11 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव को देखते हुए अपने मंत्रियों को हलका इंचार्ज के रूप में ड्यूटियां आबंटित कर दी हैं। पता चला है

जालंधर  (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए 11 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव को देखते हुए अपने मंत्रियों को हलका इंचार्ज के रूप में ड्यूटियां आबंटित कर दी हैं। पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा को सुजानपुर, वन मंत्री डा. साधु सिंह धर्मसोत को भोआ, लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पठानकोट, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को गुरदासपुर, मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह को बटाला, शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी को दीनानगर, ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा को फतेहगढ़ चूडिय़ां, बिजली व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह को कादियां तथा लोक निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना को डेरा बाबा नानक हलके का इंचार्ज लगाया गया है। 


इस तरह कै. अमरेन्द्र सिंह ने अपने निकटस्थ मंत्रियों व नेताओं को गुरदासपुर के समूचे लोकसभा क्षेत्र में बतौर इंचार्ज लगाकर 26 व 27 से लगातार वहीं पर डटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्री कल से वहां पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी अगले कुछ दिनों के अंदर जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। मंत्रियों की गतिविधियों पर कैप्टन टीम नजर रखेगी तथा रोजाना रिपोर्ट मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह तक पहुंचाई जाएगी।

 

गुरदासपुर उप चुनाव को कैप्टन ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्र बनाया हुआ है, क्योंकि उन्हीं के कहने पर सुनील जाखड़ को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा टिकट दी गई थी। बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह जोकि इंगलैंड दौरे पर गए हुए थे, वह भी अब विदेश से वापस आ गए हैं। इसी तरह से पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों, विधायकों तथा जिला प्रधानों की ड्यूटियों की सूची भी अगले एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!