35 करोड़ के न्यू मोती महल में रहते हैं कैप्टन

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 01:31 PM

capt amarinder declares dubai flat  jewellery in rs 48 29 cr assets

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह 43.85 करोड़ के मालिक हैं

पटियाला (बलजिन्द्र): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह 43.85 करोड़ के मालिक हैं जो कि अपनी 35 करोड़ रुपए की कीमत के न्यू मोती महल में रहते हैं। कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा आज अपना नामांकन पत्र भरते समय दिए गए विवरण के अनुसार उनकी उम्र 74 वर्ष है व उनके पास 3.23 करोड़ रुपए की चल सम्पत्ति है, जिसमें 90 हजार रुपए कैश, 32.86 लाख रुपए अलग-अलग बैंकों में जमा हैं, 65.44 लाख के शेयर व बांड, एक टोयोटा फॉच्र्यूनर गाड़ी, 68.18 लाख रुपए के गहने और 42.62 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति है, जिसमें 35 करोड़ रुपए का न्यू मोती महल भी शामिल है। अमरेन्द्र सिंह की हरिद्वार, सोलन, दिल्ली, दुबई, शिमला और पटियाला में जमीन-जायदादें हैं।

 

2012 से कै. अमरेन्द्र सिंह की जायदाद में हुई 2 करोड़ 23 लाख की वृद्धि: कै. अमरेन्द्र सिंह की वर्ष 2012 से जायदाद में 2 करोड़ 23 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। वर्ष 2012 में अमरेन्द्र सिंह ने अपनी जायदाद 41.62 करोड़ रुपए दिखाई थी जबकि इस बार 43.85 करोड़ रुपए दिखाई है। इसी तरह साल 2007 में कै. अमरेन्द्र सिंह की जायदाद 38.49 करोड़ थी। वर्ष 2007 से 2012 में अमरेन्द्र सिंह की जायदाद में 3.11 करोड़ रुपए जबकि वर्ष 2012 से 2017 में 2.23 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!