Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 09:40 AM
पंजाब में निवेश आकॢषत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की इस वर्ष अप्रैल में 2 दिवसीय मुम्बई की यात्रा पर सरकारी खजाने को 25 लाख रुपए की चपत लगी थी।
चंडीगढ़, (वार्ता): पंजाब में निवेश आकॢषत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की इस वर्ष अप्रैल में 2 दिवसीय मुम्बई की यात्रा पर सरकारी खजाने को 25 लाख रुपए की चपत लगी थी। यह जानकारी गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) सोशल रिफॉर्मर्स ने आज यहां दी।
सोशल रिफॉर्मर्स ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल की गई जानकारी के हवाले से बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और उनकी टीम 10 से 12 अप्रैल तक मुम्बई में थे और मुख्यमंत्री की टीम में कुल 20 सदस्य थे जिनमें वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव, मीडिया सलाहकार आदि शामिल थे। सोशल रिफॉर्मर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से मुम्बई और फिर वापसी में मुम्बई से दिल्ली तक बिजनैस क्लास में विमान यात्रा की जबकि अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने भी बिजनैस क्लास में ही यात्रा की। 5 लोगों के बिजनैस क्लास में यात्रा करने का खर्च 3.5 लाख रुपए था जबकि अन्य 16 लोगों का खर्चा 2 लाख रुपए।
मुख्यमंत्री और उनकी टीम मुम्बई में होटल ताज महल पैलेस में रहे और होटल का कुल बिल 15,32,609 रुपए आया जिसमें से 8 लाख 63 हजार रुपए रिहायश पर ही खर्च हुए। मुख्यमंत्री जिस कमरे में रहे उसका किराया प्रति रात 80 हजार रुपए था। अन्य खर्चे जिनमें रूम सॢवस और मिनी बार शामिल थे, 95 हजार रुपए के थे जबकि 2 दिन के डिनर (रात के खाने) का बिल 5 लाख रुपए था।