Edited By Updated: 17 May, 2017 10:18 AM
कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर ने फिरोजपुर छावनी की कोठी नंबर-50 में हुआ गैर-कानूनी निर्माण जे.सी.बी. मशीन चलाकर ध्वस्त किया।
फिरोजपुर(कुमार): कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर ने फिरोजपुर छावनी की कोठी नंबर-50 में हुआ गैर-कानूनी निर्माण जे.सी.बी. मशीन चलाकर ध्वस्त किया। कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर के एस.डी.ई. सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि फिरोजपुर छावनी के आर्मी एरिया में नई कंस्ट्रक्शन की नहीं जा सकती और एक्ट की उल्लंघना करते कोठी नंबर 50 में गैर-कानूनी तौर पर 12 नए कमरे बनाए गए थे जो चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर और कैंट बोर्ड के प्रधान के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैंट बोर्ड द्वारा गिरा दिए गए हैं।