Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 10:49 AM
कैंटोनमैंट बोर्ड के मामलों को उजागर करने तथा 2 माह पहले बोर्ड उपाध्यक्ष व उनके पार्षद भाई पर मामला दर्ज करवाने वाले भाजपा काऊंसलर जोरा सिंह संधू के घर में शरारती तत्वों ने आग लगाने की कोशिश की, जिसमें घर के लकड़ी के दरवाजे जल कर राख हो गए। गली...
फिरोजपुर(जैन): कैंटोनमैंट बोर्ड के मामलों को उजागर करने तथा 2 माह पहले बोर्ड उपाध्यक्ष व उनके पार्षद भाई पर मामला दर्ज करवाने वाले भाजपा काऊंसलर जोरा सिंह संधू के घर में शरारती तत्वों ने आग लगाने की कोशिश की, जिसमें घर के लकड़ी के दरवाजे जल कर राख हो गए। गली वालों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी फैंका।
जोरा सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ गए हुए थे। उन्हें फोन आया कि उनके घर को शरारती लोगों ने आग लगाने की कोशिश की है। उनके मुताबिक वारदात रात करीब 1.15 बजे हुई। मामले की कैंट थाने में शिकायत दी गई है और सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। एस.एच.ओ. राकेश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।